YouTuber Manoj Dey Life in Hindi ।। मनोज दे का जीवनी परिचय
Manoj Dey ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की और आज इनकी यूट्यूब चैनल पर 20,000,00 से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है दोस्तों आपको एक बात बता दूं, Manoj Dey के पास मोबाइल रिचार्ज करवाने के भी पैसे नहीं होते थे लेकिन आज इनके पास महंगी महंगी गाड़ियां तथा अपना खुद का घर और सारे ड्रीम को पूरा करते हुए, यह आज एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं मनोज देय के जीवन परिचय के बारे में, हम इस पोस्ट में आपको YouTuber Manoj Dey Biography, Jivani, Family, Education, Career, YouTube Income की शुरूआत के बारे में इस पोस्ट में आपको बताएंगे।
Manojdey short जीवन परिचय
नाम -Manoj Dey
जन्म -12 जुलाई 1997
जन्म स्थान -झारखंड के धनबाद
उपनाम -मनोज
उम्र -25 साल
पैशा- YouTuber, Blogger
शौक -गाना, विडियो बनाना
School -1 से 12 वीं तक की पढ़ाई एक सरकारी स्कूल
collage -ग्रेजुएशन और ITI
पिता -नही पता
माता -नही पता
वैवाहिक स्थति -अवैवाहिक
धर्म -हिन्दू
नागरिकता -भारतीय
अवार्ड -YouTube से Silver and Gold Play बटन
कमाई - महिना 7 लाख रुपये से ज्यादा
वर्तमान आवास -धनबाद झारखंड
YouTube Subscribe 3.4M ( 34 लाख )
Manoj Dey Biography [मनोज दे की जीवनी]
Manoj Dey Biography [मनोज दे की जीवनी]
दोस्तों आज के समय में बहुत सारे लोग यूट्यूब पर अपने कैरियर को बनाने में लगे हुए हैं अगर आप भी यूट्यूब पर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और अपने यूट्यूब चैनल को ग्रो करना चाहते हैं तो आपने कहीं ना कहीं Manoj Dey का नाम जरूर सुना होगा, इनका यूट्यूब पर चैनल है जिसका नाम है Manoj Dey । इन्होंने अपने चैनल के माध्यम से लोगों को यूट्यूब की गाइडलाइंस, यूट्यूब वीडियो को Grow करने का ट्रिक्स एंड टिप्स बताते हैं।
दोस्तों आज हम Manoj Dey जीवन परिचय के बारे में बात करेंगे। आपको बताएंगे कि किस तरीके से Manoj Dey ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की और आज इनकी यूट्यूब चैनल पर 20,000,00 से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है दोस्तों आपको एक बात बता दूं, Manoj Dey के पास मोबाइल रिचार्ज करवाने के भी पैसे नहीं होते थे लेकिन आज इनके पास महंगी महंगी गाड़ियां तथा अपना खुद का घर और सारे ड्रीम को पूरा करते हुए, यह आज एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
आज इस पोस्ट में आपको Manoj Dey बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं जिसमें हम आपको बताएंगे कि Manoj Dey किस तरीके से अपने यूट्यूब चैनल को स्टार्ट किया और किस तरीके से आज इनकी चैनल पर 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइब हो गए है।
दोस्तों Manoj Dey के पिताजी साइकिल रिपेयरिंग का काम किया करते थे और उस समय Manoj Dey के पास पैसे नहीं होते थे तो मनोज दे कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपने पिताजी की हेल्प किया करते थे और एक समय तो ऐसा आया की जब Manoj Dey काम के सिलसिले में गुजरात कपड़े की फैक्ट्री में भी जाना पड़ा, लेकिन उनका ज्यादा मन नहीं लगा तो वह वापस घर आ गए और वर्ष 2016 में यूट्यूब पर अपना चैनल बनाकर काम करना स्टार्ट कर दिया। उस समय यह मोबाइल के बारे में छोटी मोटी ट्रिक्स एंड टिप्स बताया करते थे। धीरे-धीरे Manoj Dey चैनल बड़ा होता गया और लोग उनको पसंद करने लगे।
इनका Technical Manoj यूट्यूब में ऐडसेंस मोनेटाइजेशन डिसएबल कर दिया तो Manoj Dey ने उस चैनल पर काम करना बंद कर दिया और उसके बाद उन्होंने एक नया चैनल बनाया जिसका नाम रखा “Manoj Dey” यह चैनल भी काफी ज्यादा तेजी से पॉपुलर हुआ और आज इस पर 20,000,00 से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है।
और आज मनोज दे अपने यूट्यूब चैनल पर युटुब की गाइडलाइन और यूट्यूब के वीडियो को Grow करने के टिप्स बताते हैं साथ ही साथ यह प्रोडक्ट की अनबॉक्सिंग और एप्लीकेशन रिव्यू करते हैं इन सभी की बदौलत आज मनोज दे हर महीने 3 से ₹5,000,00 की इनकम आराम से कर रहे हैं।
वर्तमान समय में Manoj Dey के पास अपनी खुद की महंगी गाड़ियां और घर हैं और हाल ही में इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से बताया कि उन्होंने एक नया घर बनाने के लिए जमीन भी खरीद ली है तो यह सारी चीजें Manoj Dey ने यूट्यूब की मदद से ही हासिल की है और आज Manoj Dey जो नाम है वह यूट्यूब के माध्यम से ही इतना पॉपुलर है।
हम आज की इस पोस्ट में आपको Manoj Dey के बारे में पूरी जीवनी बताएंगे जिसे आप पढ़कर Manoj Dey के बारे में काफी कुछ जान सकेंगे, चलिए इस पोस्ट को शुरू करते
Manoj Dey Birth, Place, Family, Education
(मनोज दे की शिक्षा, परिवार जन्म)
YouTuber Manoj Dey का नाम मनोज दे है। इनका जन्म 12 जुलाई 1997 को झारखंड राज्य के धनबाद शहर में हुआ। मनोज दे धनबाद के किसी गांव में रहते हैं जिनका नाम अभी तक उन्होंने अपने यूट्यूब के माध्यम से कभी नहीं बताया।
Manoj Dey के परिवार में इनके मम्मी पापा रहते हैं Manoj Dey को डॉग काफी ज्यादा पसंद है और इसके अलावा यह गिटार बजाना भी काफी ज्यादा पसंद करता है Manoj Dey को कई सारे मोबाइल रखने का भी शौक है बचपन से ही यह शौक होने के कारण इन्होंने यूट्यूब पर मोबाइल के बारे में ही ज्यादा से ज्यादा ट्रिक्स एंड टिप्स बनाना स्टार्ट किया था।
Manoj Dey ने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएट पूरा किया तथा बाद में उन्होंने आईटीआई कंप्लीट किया है।
Manojdey कैरियर of Youtube
दोस्तों कहा जाता है कि मेहनत के दम पर हर सपने को पूरा किया जा सकता है चाहे आप कितना भी गरीब क्यों ना हो। यह स्टोरी भी ऐसे ही शख्स की है जो आज से ठीक 5 साल पहले बहुत गरीब हुआ करते थे घर चलाने के लिए भी इनके पास पैसों की बहुत कमी होती थी। मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए भी यह अपने दोस्तों से पैसे उधार लेते थे, लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत हुनर और लगन के बदौलत सब कुछ हासिल कर लिया है।
आज हम आपको Manoj Dey के बारे में बताएंगे कि किस तरीके से Manoj Dey ने बचपन से लेकर अब तक जो सफलता हासिल की है उस सफलता को हासिल करने में उन्होंने किस तरीके से कड़ी मेहनत की।
Manoj Dey का जन्म 12 जुलाई 1997 को धनबाद झारखंड में एक गरीब परिवार में हुआ था उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा सरकारी स्कूल से पूरी की और उसके बाद आगे डिप्लोमा और बीटेक करने की काफी ज्यादा रुचि थी परंतु पैसों की कमी के कारण यह डिप्लोमा और बीटेक नहीं कर पाए।
उसके बाद इन्होंने अपने गांव के बच्चों को ही ट्यूशन पढ़ाने का काम शुरू किया और उससे जो पैसे आते आते थे उसे अपने पिताजी की मदद किया करते थे Manoj Dey के पिताजी साइकिल पंचर रिपेयरिंग का काम किया करते थे।
2015 के आसपास Manoj Dey के पास पैसों की काफी ज्यादा कमी थी और उस समय इनके पास मोबाइल रिचार्ज करवाने के भी पैसे नहीं हुआ करते थे जो यह अपने दोस्तों से उधार मांग कर अपने मोबाइल का रिचार्ज करवाते थे इसी समय Manoj Dey ने अपने पिताजी की मदद करने के लिए कहीं पर काम पर जाने का सोचा और यह गुजरात कपड़े की फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गए। यहां पर इन्होंने कुछ समय के लिए काम किया और यहां पर इनका ज्यादा मन नहीं लगा तो मनोज दे वापस अपने गांव धनबाद आ गए उसके बाद इन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और आईआईटी की तैयारी शुरू कर दी।
मनोज जी को लगा कि अगर मुझे कोई प्राइवेट जॉब मिल जाए तो काफी अच्छा होगा उन्होंने काफी ज्यादा कोशिश भी की परंतु ऐसा नहीं हुआ यह जब बच्चो को ट्यूशन पढ़ाते तो पास में यूट्यूब पर वीडियो देखने का भी काम करते थे।
वर्ष 2016 में जियो ने अनलिमिटेड इंटरनेट देना स्टार्ट कर दिया था और इस समय Manoj Dey ने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया जिसका नाम रखा टेक्निकल मनोज यह चैनल ज्यादा समय तक नहीं चला और कुछ समय चलने के बाद यूट्यूब में चैनल की एडवर्टाइजमेंट को डिसेबल कर दिया। जिस कारण मनोज की कमाई बिल्कुल खत्म हो गई उसके बाद मनोज ने एक नया यूट्यूब चैनल बनाया जिसका नाम रखा Manoj Dey और यह चैनल आज भी है जिस पर अब 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
शुरुआत में Manoj Dey ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से मोबाइल के बारे में टिप्स एंड ट्रिक्स बनाना स्टार्ट किया और उसके बाद धीरे-धीरे youtube की गाइडलाइन यूट्यूब पर वीडियो करने के तरीके बताना स्टार्ट किया।
लाखों लोगों ने उनकी वीडियो को देखना शुरू किया और पसंद भी किया। उसके बाद Manoj Dey ने वापस कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज उनके चैनल पर 20,000,00 सब्सक्राइबर हैं इनके साथ ही साथ उन्होंने एक और नया चैनल भी क्रिएट किया है जिसका नाम है “Manoj Dey Vlogs” इस चैनल के माध्यम से भी यह हर रोज वीडियो अपलोड करते हैं जहां पर यह अपनी लाइफ स्टाइल के बारे में बताते हैं।
अब दोस्तों बहुत सारे लोग कहेंगे कि Manoj Dey को सफलता काफी आसानी से मिल गई, लेकिन आपको यह बता दूं कि Manoj Dey ने अपने दोनों यूट्यूब चैनल पर रेगुलर काम किया तथा हर रोज एक वीडियो डालने का काम करते थे कुछ समय ऐसा भी था जब यह यूट्यूब पर दो-दो वीडियो भी डाला करते थे और लगातार यह ऐसा करते रहे जिस कारण इनके यूट्यूब पर इतनी बड़ी सफलता मिली।
आज मनोज दे ने यूट्यूब के कैरियर में काफी ज्यादा सफल है और इनका एक नाम हो चुका है कोई भी व्यक्ति यूट्यूब पर अपने वीडियो को तेजी से Grow करना चाहता है तो वह Manoj Dey की वीडियो को जरुर देखना है क्योंकि यह यूट्यूब के बारे में गाइडलाइन और वीडियो Grow करने के टिप्स एंड ट्रिक्स बताते हैं।
Manoj dey New Car Tata Harrier XZA Plus धनतेरस 2021 मे नई गाड़ी ले ली है जिसकी कीमत 25 लाख रुपये है।
Manoj Dey YouTube Income / Net Worth [मनोज दे की कमाई]
दोस्तों आज के समय में हर कोई जानना चाहता है कि Manoj Dey ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कितना पैसा कमाते हैं दोस्तों जब आप उनकी कमाई के बारे में जानेंगे तो आप भी कहेंगे कि काश इतना पैसा मैं भी कमा पाता, लेकिन दोस्तों इन्होंने जो मेहनत अपने यूट्यूब चैनल पर की है अगर आप इतनी मेहनत करे तो आप भी उतना पैसा आराम से कमा सकते हैं आज हम आपको Manoj Dey की कमाई के बारे में बताने वाले हैं।
Manoj Dey Income Videos
मनोज दे अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से 3 से ₹5,000,00 की इनकम आराम से करते हैं इसके अलावा दोस्तों Manoj Dey को स्पॉन्सरशिप से भ लाखों रुपए मिलते हैं मनोज दे अपने दो यूट्यूब चैनल है और दोनों यूट्यूब चैनल के इनकम 7,000,00 से भी ज्यादा कमाते है इसके अलावा मनोज दे और भी कई तरीकों से पैसे कमाते हैं जिसमें कुछ एप्लीकेशन के रिव्यु करते हैं तो वह एप्लीकेशन कंपनी Manoj Dey को पैसे देती है ।
Manoj Dey Award [मनोज दे को मिले अवार्ड]
Manoj Dey ने अपने जीवन में इतनी बड़ी सफलता हासिल की है जिसके पीछे Manoj Dey की मेहनत लगन और ईमानदारी से काम करने की नीति है आज Manoj Dey को कई बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा सम्मानित किया जाता है।
Manoj Dey के आर्टिकल कई बड़े-बड़े न्यूज़पेपर और न्यूज़ चैनल पर आते हैं।
Manoj Dey ने यूट्यूब की तरफ से 2 सिल्वर प्ले बटन और एक गोल्ड प्ले बटन का अवार्ड दिया गया है इसके अलावा भारत में होने वाले यूट्यूब के प्रोग्राम में इनवाइट किया जाता है।
आपको हमारे द्वारा लिखी गयी Manoj Dey Biography in Hindi पोस्ट अच्छी लगी हो तो, आप हमारे Hindi Biography 2021 वेबसाइट की सदस्यता लेने के लिए Right Side में दिखाई देने वाले Bell Icon को दबाकर Subscribe जरूर करे।