![]() |
| नोएडा रिपोर्ट |
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्यार के आगे धर्म की दीवार टूट गई है। यहां रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी राम अवतार के साथ 7 फेरे लिए हैं। युवती ने अपना नाम भी सीमा रख लिया है। अब युवती शाहिस्ता से सीमा बन गई है। युवती के परिजनों ने इस शादी को लेकर गुस्सा दिखाया है, और युवती के पति के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया है।
शाइस्ता से बन गई सीमा
दरअसल ये पूरा मामला रामपुर के अजीम नगर के भोट बक्काल गांव से सामने आया है। यहां रहने वाली शाइस्ता के पिता की कुछ महीने पहले तबीयत खराब हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता के पिता को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां कुछ दिनों तक उनका इलाज चला। उस दौरान शाइस्ता अपने पिता के साथ अस्पताल में ही रही है।
अस्पताल के सफाई कर्मी राम अवतार से हो गया प्यार
मिली जानकारी के मुताबिक, उस दौरान शाइस्ता का अस्पताल के सफाई कर्मी राम अवतार से दोस्ती हो गई।ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ ही दिनों के अंदर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई। बताया जा रहा है।कि करीब 2 महीने पहले शाइस्ता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसको लेकर युवती के परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
अब युवती के परिजनों को पता चला है,कि उनकी बेटीने धर्म परिवर्तन कर शाइस्ता से सीमा बन दूसरे सस युवक के साथ शादी की है। इस बात से युवती के परिजन भड़क गए और उन्होंने राम अवतार केखिलाफ केस दर्ज करवाया।
पुलिस दोनों को थाने ले आई
पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। शादी की बात पता लगने पर पुलिस ने दोनों को खोज निकाला और दोनों को थाने ले आई। मिली जानकारी के मुताबिक,थाने में पुलिस के सामने लड़की ने अपने बालिग होने के सबूत पेश किए। शाइस्ता से सीमा बनी युवती अपने पति राम अवतार के साथ ही जाने की मांग करती रही।उसके बाद अजीम नगर पुलिस ने सुरक्षा के साथ शाइस्ता से सीमा बनी युवती को उसको प्रेमी के साथ नोएडा पहुंचा दिया।
पुलिस ने क्या कहा इस मामले पर
इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह कल्याण नेकहा, “थाने में युवती के 161 के बयान हुए, जिसमें युवती ने साफ कहा कि वह बालिग है, और अपनी मर्जीसे, जिसके साथ चाहे जा सकती है। उसने कहा कि रामअवतार मेरा पति है और मैं उसी के साथ जाऊंगी।उसके बाद अजीम नगर पुलिस ने शाइस्ता उर्फ सीमा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में भी उसने यही बयान दिया। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि लड़की बालिग है और वह अपने पति के साथ जाना चाहती है। कोर्ट ने कहा कि इन्हें सुरक्षा के साथ जाने दें। पुलिस ने इन दोनों सुरक्षा के साथ नोएडा पहुंचाया है।"
अब हर ख़बर की अपडेट सबसे पहले पाए:-
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं हो संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी। हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले, हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का एक फायदा है। आपको सबसे पहले नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा। जो भी हम पोस्ट प्रकाशित करेंगें। और आपसे आपके काम की कोई भी महत्त्वपूर्ण खबर नही छूटती है।
Disclaimer : आज के इस आर्टिकल में हमने आपको News से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से दी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल भी पसंद आएगा, हालाँकि हम आपको बताना चाहते हैं कि यह सारी जानकारी इंटरनेट से ली गई है। यदि कोई गलती पाई जाती है तो हमारी निजी वेबसाइट इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं है
