UP Police Constable: बहुत बड़ी राहत, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 सप्ताह बढ़ाई गई फार्म भरने की तारीख।।

 

UP Police Constable: बहुत बड़ी राहत, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 सप्ताह बढ़ाई गई फार्म भरने की तारीख।।
Up police constable recruitment December 2023

UP Police उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल (खेल कोटा) के 546 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दो सप्ताह आगे बढ़ा दी है। 


UP Police Constable Bharti : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल (खेल कोटा) के 546 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की


अंतिम तिथि दो सप्ताह आगे बढ़ा दी है। अब इस भर्ती के लिए 15 जनवरी 2024 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले आवेदन व फीस भुगतान की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2024 थी। ये भर्ती नागरिक पुलिस व पीएससी में स्पोर्ट्स कोटे से निकाली गई है। वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस,बैडमिंटन आदि खेलों में प्रतिभाशाली व उपलब्धि प्राप्त युवक और युवतियां इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुशल खिलाड़ी कोटे की इस भर्ती  (UP Police Constable Sports Quota Bharti 2023 ) में 350 पद पुरुषों के लिए और 196 पद महिलाओं के लिए हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लाई किया जा सकता है।


इन खेलों के होनहार खिलाड़ी भरें फॉर्म


वाटर स्पोर्ट्स, वालीबॉल, बास्केट बॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कासिकंट्री, हॉकी, तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, वुशू, जूडो,बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, तैराकी, ताइक्वांडो 


चयनित अभ्यर्थियों को 5200-20200 व ग्रेड पे-2000 का वेतनमान मिलेगा।आवेदकों का 12वीं पास होना जरूरी है। सेलेक्शन खेल में उनके स्किल के आधार पर और खेल में पाए प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।



उम्मीदवारों ने निम्नलिखित स्तरों में से किसी एक खेल आयोजन में भाग लिया होगा


१- नेशनल चैम्पियनशिप (सीनियर / जूनियर)

२-नेशनल खेल

३-फेडरेशन कप नेशनल (सीनियर/ जूनियर)

४-अखिल भारतीय अन्तर राज्यीय चैंपियनशिप (सीनियर)

५-अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट

६-विश्व स्कूल खेल (अंडर 19)

७-अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता

८-राष्ट्रीय विद्यालय खेल (अंडर 19)



उम्र क्या होनी चाहिए(Age)


उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।


अब हर ख़बर की अपडेट सबसे पहले पाए:-


आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं हो संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी। हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले, हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का एक फायदा है। आपको सबसे पहले नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा। जो भी हम पोस्ट प्रकाशित करेंगें। और आपसे आपके काम की कोई भी महत्त्वपूर्ण खबर नही छूटती है।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने